सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

CGPSC Professor Recruitment: छत्तीसगढ़ में प्रोफसर के पदों पर बंपर वैकेंसी

 CGPSC Professor Recruitment: प्रोफेसर बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बंपर वैकेंसी निकली है. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य के उच्च शिक्षा विभाग में प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली है. आवेदन प्रक्रिया 13 सितंबर  से आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर शुरू होगी. इन पदों के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 12 अक्टूबर 2021 है. आयोग द्वारा इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए राज्य के हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट में 595 प्रोफेसर के पदों पर भर्ती की जाएगी.जारी नोटिफिकेशन के अनुसार हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास और भूगोल सहित विभन्न विषयों के प्रोफसर पदों पर भर्तियां होंगी. अभ्यर्थी ध्यान रखें कि केवल नियमानुसार किया गया आवेदन ही मान्य होगा.

सेलेक्शन प्रोसेस   :इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा. लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं.

आयु सीमा: इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की 1 जनवरी 2021 को मिनिमम आयु 31 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.

आवेदन शुल्क: छत्तीसगढ़ के एससी/एसटी/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 300 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि 400 रुपये का शुल्क अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए निर्धारित किया गया है.

वेतन- CGPSC प्रोफेसर भर्ती 2021 के लिए फाइनली सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को पे लेवल -14, (पे बैंड 37400-67000+ एजीपी 10000) मिलेगा. 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छत्तीसगढ़ SI की फिजिकल टेस्ट की जानकारी

 छत्तीसगढ़ SI की फिजिकल टेस्ट की जानकारी

CTET-2021, पहली बार ऑनलाइन मोड में होगा एग्जाम, 20 सितंबर से कर सकते है आवेदन

 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(CBSE) ki और से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा  (CTET) के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 सितंबर से शुरू हो चुके है,इस बार परीक्षा ऑनलाइन मोड पे होगा।  यह परीक्षा 16 दिसंबर 2021 से 13 जनवरी 2022 के बीच होगा, इस संबंध में सीबीएसई दिशा निर्देश जारी किया है। सीबीएसई द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार  16 दिसंबर 2021 से 13 जनवरी 2021 के बीच कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के 15 वें संस्करण का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा की सही तिथि  की सूचना अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र पर दी जाएगी। सीटीईसी परीक्षा पूरे देश में 20 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। संपूर्ण जानकारी 20 सितंबर से  सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट https://ctet.nic.in पर उपलब्ध होगी ,जिसमे परीक्षा , पाठ्यक्रम , भाषा , पात्रता मानदंड , परीक्षा शुल्क , परीक्षा शहर और  महत्वपूर्ण तिथियो का विवरण शामिल है। इच्छुक उम्मीदवार से आग्रह किया जाता है कि केवल उपरोक्त वेबसाइट से सूचना डाउनलोड करे और आवेदन करने से पहले इसे ध्यान से पढ़े। जो भी उम्मीदवार फॉर्म क...