पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती निकली है। कांस्टेबल के 4438 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी
Rajasthan Police Constable Recruitment 2021 : राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती निकली है। पुलिस विभाग ने शुक्रवार को कांस्टेबल के 4438 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 नवंबर 2021 से शुरू होगी और 3 दिसंबर 2021 तक चलेगी। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल सामान्य, ड्राइवर व पुलिस दूरसंचार अभ्यर्थियों के लिए लिखित परीक्षा ऑफलाइन मोड से दिसंबर 2021/जनवरी 2022 में आयोजित हो सकती है। सही तिथि की सूचना बाद में दे दी जाएगी। योग्यता - जिला पुलिस में कांस्टेबल पद के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास है। - आरएसी व एमबीसी बटालियन (बैंड सहित ) कांस्टेबल पद के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास है। - पुलिस दूरसंचार - फिजिक्स व मैथ्स के साथ साइंस में 12वीं पास। कांस्टेबल ड्राइवर पद के लिए आवेदन के पास एक वर्ष पहले का बना ड्राइविंग लाइसेंस हो। कद काठी योग्यता पुरुष के लिए लंबाई- 168 सेमी सीना - कम से कम बिना फुलाए - 81 सेमी. फुलाकर - 86 सेमी महिला उम्मीदवार लंबाई - 152 सेमी वजन कम से कम - 47.5 किग्रा आयु संबंधी ...