सरकारी नौकरी : नार्दन रेलवे में निकली अप्रेंटिस की 3093 पदों की भर्ती। 20 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवदेन
उत्तर रेलवे की तरफ से अप्रेंटिस के हजारों पदों पर भर्तियां निकल गई हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख 20 सितंबर से शुरू हुई हैं वहीं आवेदन की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर 2021 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आरआरसी उत्तर रेलवे की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
पदों की संख्या : 3093
महत्वपूर्ण तारीख :
आवेदन की प्रारंभिक तारीख : 20 सितंबर 2021
आवेदन की अन्तिम तारीख : 20 अक्टूबर 2021
शार्ट नोटिस रिलीज की तारीख : 14 सितंबर 2021
योग्यता :
किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई का डिप्लोमा हासिल कर चुके युवा आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा :
18 से 24 साल के बीच
आवेदन शुल्क :
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 100 रूपये आवेदन शुल्क देना होगा।
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति , दिव्यांग और महिला उम्मीवारो के लिए आवेदन निशुल्क है।
सिलेक्शन प्रोसेस :
नोटिफिकेशन के मुताबिक सभी उम्मीदवारों के हाईस्कूल और आईटीआई के अंकों को मिलाकर मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। इस मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वाली को डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा । जो लोग प्रक्रिया को पूरा कर लेंगे ,उनका चयन कर लिया जाएगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें